सही और गलत पर सर्वश्रेष्ठ विचार true quotes in hindi

बहुत सी चीजों का हमें तब तक अहसास नहीं होता जब तक वह हमारे साथ ना घटित हो जाए। हम हमेशा अपनी जिंदगी को सरल बनाने के लिए भागते रहते हैं। लेकिन असल में देखा जाए तो जितनी कठिनाइयों का हम सामना करते जाते हैं उतने ही ज्यादा हम मजबूत और कुशल होते जाते हैं। मेरा कहने का मतलब यह है कि परिस्थितियां कैसी भी हों यदि हम सकरात्मक रूप से देखें तो हमें अपनी हर परेशानी में भी कुछ न कुछ अच्छा देखने को या सीखने को मिल जाता है। तो कभी भी यह न सोचें कि यह हमारे साथ गलत हो रहा हैं। यह हमेशा याद रखें जो होता है अच्छे के लिए ही होता है

सुविचार, Good Morning Status

सही और गलत पर सर्वश्रेष्ठ विचार


1.  अपनी गलतियों को भाग्य मत कहो।

2.  दूसरो की गलतियों से सीखो, अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने को तुम्हारी आयु कम पड़ेगी।

3.  किसी की गलतियों को बेनकाब न कर, ईश्वर बैठा है तू हिसाब न कर।

4.  दुर्जनों के साथ भलाई करना, सज्जनों के साथ बुराई करने के समान है।

5.  क्यूँ हर शख्स की गलतियाँ गिनाते हो, इस जहाँ में आदमी बसते है भगवान नहीं।

6.  बुरी संगत में रहने से अच्छा अकेले रहना है।

7.  जो शख्स आपसे दूसरों की कमियाँ बयान करता है, वो दूसरों से निश्चित आपकी बुराई करता होगा।

8.  हमेशा उन्ही के करीब मत रहिए, जो आपको खुश रखते है, बल्कि कभी उनके भी करीब जाइए, जो आपके बिना खुश नहीं रहते हैं।

9.  जीवन मिलना भाग्य की बात है, मृत्यु होना समय की बात है, पर मृत्यु के बाद भी लोगो के दिलों में जीवित रहना, ये जिन्दगी में किये अच्छे कर्मो की बात है।

10.         भूल होना प्रकृति है, मान लेना संस्कृति है, और सुधार लेना प्रगति है।

11.         रिश्तो की डोरी तब कमजोर होती है, जब इन्सान गलतफहमी में पैदा होने वाले सवालों का जवाब खुद ही बना लेता है।

12.         यदि आप अपनी उँगलियों का उपयोग अपनी ही गलतियों को गिनने में करते हैं, तो उन्हें दुसरे के काम में ऊँगली करने का वक्त ही नहीं मिलेगा।

13.         गलती होना मानवीय स्वाभाव है, हमेशा सही ही होना संभव नहीं।

14.         अच्छाई की अति भी अंततः बुराई में बदल जाती है, अतः किसी बात में अति न करे, अतिशय दानी होने के कारण बलि को बंधना पड़ा, और अतिशय गर्व से रावण का नाश हुआ।

15.         एक मिनट हमारे जीवन को नहीं बदल सकता, परन्तु एक मिनट में लिया गया निर्णय हमारे जीवन को बदल भी सकता है।

16.         अच्छे काम करते रहिये, चाहे लोग तारीफ करें या न करें, आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती है, सूरज फिर भी उगता है।

17.         किसी काम के गलत होने के अहसास के बावजूद भी उसका विरोध न करना, दरअसल उस काम का समर्थन करना ही है।

18.         कोई भी गलती आप जिन्दगी में दो बार नहीं कर सकते, क्यूंकि यदि आप उसे दोहराते है तो यह गलती नहीं आपकी इच्छा है।

19.         बात अच्छी है तो उसकी हर जगह चर्चा करो, बात बुरी है तो दिल में रखो फिर उसे अच्छा करो।

20.         कभी सोचा है आपने दिल अगर बेनकाब होते तो न जाने कितने फसाद होते।

21.         बुराई की खासियत है की वो कभी हार नहीं मानती, और अच्छाई की खासियत यह है कि वो कभी हारती नहीं है।

22.         भीड़ के साथ गलत दिशा में चलने की तुलना में, अकेले चलना ही बेहतर है।

23.         खूबसूरती हमेशा देखने वाले के मन में और नजरों में होती है, वरना गलती निकालने वालों को तो ताजमहल में भी कमी नजर आती है।

24.         हम समझौता चाहते है जब हम गलत होते है, परन्तु हम न्याय चाहते है, जब दूसरे गलत कर रहे होते है।

25.         गलती निकालने के लिए भेजा चाहिए, और गलती कुबूलने के लिए कलेजा चाहिए।

26.         दुनिया में सब चीजें मिल जाती है, केवल अपनी गलती नहीं मिलती।

27.         गलतियाँ करने में बिताया गया जीवन, ना सिर्फ अधिक सम्मानीय है, बल्कि बिना कुछ किये बिताये गए जीवन से, अधिक उपयोगी भी है।

28.         जिस प्रकार बिना घिसे हीरे पर चमक नहीं आती, ठीक उसी तरह बिना गलतियां किये मनुष्य सम्पूर्ण नहीं बनता।

29.         गलतफहमियों के सिलसिले इतने फैले है, कि हर इंट सोचती है दिवार उसी से है।

30.         रात भर गहरी नींद आना इतना आसान नहीं, उसके लिए दिनभर ईमानदारी से जीना पड़ता है।

31.         खाने में कोई जहर घोल दे तो एक बार उसका इलाज है, लेकिन कान में कोई जहर घोल दे तो उसका कोई इलाज नहीं है।

32.         अपशब्द आकाश की और फेंके गए उन पत्थर के समान है, जो लौटकर उसी पर गिरता है जिसने उसे फेंका था।

33.         मैं सही फैसले लेने में यकीन नही रखता, बल्कि मैं फैसले लेकर उन्हें सही साबित करता हूँ।

34.         अपवित्र कल्पना भी उतनी ही बुरी होती है, जितना बुरा अपवित्र कर्म होता है।

35.         बुराई इसलिए नहीं पनपती की बुराई करने वाले लोग बढ़ गए है, बल्कि इसलिए बढ़ती है क्यूंकि सहन करने वाले लोग बढ़ गए है।

36.         किसी दिन जब आपके सामने समस्या ना आये, आप सुनिश्चित कर सकते है की आप गलत मार्ग पर चल रहे है।

37.         जिसकी आँखो पर अहंकार का पर्दा पड़ा हो, उसे ना तो दूसरों के गुण दिखाई देते है और न ही अपने अवगुण का पता चलता है।

38.         अहंभाव से मानव में वे सारे लक्षण आ जाते है, जिससे वो चारो तरफ अप्रिय बन जाता  है।

Comments

Popular posts from this blog

20 best smile quotes in hindi and english

What is self awareness in hindi आत्म जागरूकता क्या है? आत्म जागरूक कैसे बने

{TOP} 50+ dhansu boys attitude status in hindi, badmash boy attitude status in hindi