आत्मविश्वास कैसे बढ़ायें , How to develop self confidence in hindi

आत्मविश्वास कैसे बढ़ायें, How to develop self confidence- हमें हमारे स्कूलों में हर प्रकार की शिक्षा प्राप्त करायी जाती है, हमारे समाज में हमें हर प्रकार का ज्ञान दिया जाता है, सभी तरह की जानकारी उपलब्ध करायी जाती है। लेकिन जिन मुख्य बिन्दुओं की हमें बेहद रूप से जरूरत होती है। हमें उन चीजों का ज्ञान नहीं उपलब्ध कराया जाता है। हमारे अंदर आत्मविश्वास की कमी होने के कारण कई बार हम महत्वपूर्ण अवसर गंवा देते हैं, और कभी-कभी तो हम इतना चिढ़ जाते हैं कि स्वयं को हानि पहुंचाने लगते हैं। आज हम आपको आत्मविश्वास कैसे बढ़ायें पर एक बेहतरीन लेख उपलब्ध करा रहें हैं, यह लेख आपके बहुत काम आयेगा। इसीलिए Please इसे ध्यान से पढ़े और इन बातों को अपने जीवन में उतारें।

आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं, how to develop self confidence in hindi


आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय

1.     स्वयं पर विश्वास रखें
खुद पर विश्वास के बिना आप कोई भी काम सही तरीके से नहीं कर सकते। जब आप स्वयं पर विश्वास रखते हैं तो आप अपना 100% Effort उस काम पर देते है, जिससे उस काम के कामयाब होने के Chances बढ़ जाते हैं। इसीलिए स्वयं पर विश्वास रखें (Believe in Yourself), लक्ष्य बनायें (Make SMART goals) एवं पूरा करने के लिए वचनबद्ध रहें। जब आप अपने द्वारा बनाये गए लक्ष्य (Goals) को पूरा करते है तो यह आपके आत्मविश्वास (Self Confidence) को कई गुना बढ़ा देता है।

2.     लक्ष्य बनाएँ
ऐसे लक्ष्य बनाएँ जिसे आप प्राप्त कर सकें (Achievable and Realistic Goals) क्योंकि जब आप ऐसे लक्ष्य (Target) बनाते है जिसे आप पूरा नहीं कर सकते तो यह आपके Self Confidence आत्मविश्वास को गिरा देते है और आपका स्वयं पर विश्वास कम हो जाता है। लक्ष्य S.M.A.R.T. होना चाहिए-
S-     Specific (स्पष्ट)
M-     Measurable (मापा जा सकने योग्य)
A-     Achievable (प्राप्त किया जा सके)
R-     Realistic (वास्तविक)
T-     Time-Bound (निर्धारित समय सीमा में पूरा होने लायक)

3.     खुश रहें
एक कहावत है कामयाब इंसान खुश रहे या ना रहे खुश इंसान जरूर कामयाब रहता है। इसीलिए आप हमेशा खुश होकर काम करें और रास्ते का आनंद लेकर चलें। क्योंकि जो तड़प जो खुशी रास्ते में है, वो मंजिल में नहीं। खुश रहें (Be Happy), खुद को प्रेरित करें (Motivate Yourself), असफलता (Failure) से दुखी न होकर उससे सीख लें क्योंकि Experience हमेशा Bad Experience से ही आता है।

4.     सकरात्मक सोचें

सकरात्मक सोच न केवल चिंता और अवसाद से लड़ने में मदद करता है, बल्कि आपके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, आपकी उम्र बढ़ाता है, और तनाव को कम करता है। सकरात्मक सोच एक ऐसी चाबी है जो जीवन के सभी मुश्किल तालो को खोल देती है। अगर हम इसे मास्टर चाबी कहे तो भी ठीक है, सकरात्मक दृष्टिकोण (Positive Approach) सिर्फ Confidence ही नहीं बढ़ाता यह हमारी व्यक्तित्व विकास (Personality Development) में भी बहुत फायदेमंद है।

5.     अपना मनपसंद काम करें
वह कार्य करें जिसमें आपकी रूचि हो जिसको आप बिना थकान या परेशानी के घंटो तक कर सके एवं कोशिश करें कि आप अपने करियर (Career) को भी उसी दिशा में आगे लेके जाएं जिसमें आपकी रूचि हो। फिर कभी आपको थकान महसूस नहीं होगी और आप उस काम को भी मनचाही सफलता तक पहुंचा पाएंगे।

6.     व्यवहारकुशल बनें
व्यवहारकुशल बनें और हमेशा नम्रता व मुस्कुराहट (Smile) के साथ व्यवहार करें। अपने आसपास की चीजों की जानकारी रखें और हमेशा अपडेट रहें। इससे न केवल आपका आत्मविश्वास (Self Confidence) बढ़ेगा बल्कि इससे आपको अच्छे मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। अच्छे मित्र हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते है और आपके सुख दुःख में हमेशा आपके साथ होते है।

7.     वर्तमान में जियें
वर्तमान में जियें क्योंकि न तो भूतकाल को बदला जा सकता है और न ही भविष्यकाल पर हमारा नियंत्रण है। इसीलिए हमेशा भविष्य को ध्यान में रखकर वर्तमान पर ध्यान केन्द्रित करें

8.      हमेशा चिंतामुक्त रहने की आदत बनायें
हमेशा चिंतामुक्त रहने की आदत बनायें, समस्याओं को ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें, रचनात्मक तरीके से सोचें और कुछ न कुछ नया करते रहें (Do Something New And Creative) दिन में कुछ समय संगीत सुनने, खेलने अथवा रचनात्मक कार्यों के लिए जरूर निकालें।

9.      आत्म-जागरुक बनें
आत्म-जागरुक बनना जीवन के निर्माण में एक प्रारंभिक कदम है। इससे आपको यह पता लगाने में मदद मिलती है कि आपके विचार और आपकी भावनाएं आपको कहाँ ले जा रही हैं। एक बार जब आप अपने विचारों, शब्दों, भावनाओं और व्यवहार से अवगत हो जाते हैं, तो आप अपने भविष्य की दिशा में बदलाव करने में सक्षम हो जाते हैं।

10.  दृढ़ निश्चय
आप अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें और अपना 100% दें। मेहनत व लगन से बड़े से बड़ा मुश्किल कार्य आसान हो जाता है। अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है तो बीच में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा, मेहनत करनी होगी, बार बार दृढ़ निश्चय से कोशिश करनी होगी। असफल लोगों के पास बचने का एकमात्र साधन यह होता है कि वे मुसीबत आने पर अपने लक्ष्य को बदल देते है। अगर आपको सफल होना है तो अपने लक्ष्य पूरे करने की आदत बनाईये न कि उन्हें बार बार बदलने की। अगर आपका अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय नहीं है तो आपके Confidence का गिरना तय है।

11.  व्यायाम
सबसे ज्यादा आत्मविश्वास गिरने की वजह है unfit body, अयोग्य शरीर आपके व्यक्तित्व विकास में रोड़ा है उसे हमारी राह से दूर करना अतिआवश्यक है, इस के लिए आप नियमित तौर पे व्यायाम और योगाभ्यास करने से आपके स्वास्थ्य में तो लाभ होता ही है उसके अलावा आत्म सम्मान (Self Esteem) और आत्मविश्वास (Self Confidence) में भी बहुत लाभ होगा।

12.  स्वयं को जाने
सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपना सबसे सटीक मूल्यांकन कर सकते हैं और जो व्यक्ति अपने आप को सही से नहीं जानता वह दुनिया में किसी और को नहीं जान सकता है। इसलिए पहले अपने आप को और अपनी क्षमताओं को समझें, हो सके तो उसकी एक लिस्ट तैयार करें... हो सकता है कि पहले यह आपको कुछ अटपटा लगे... लेकिन अपने आप को पहचानने के लिए यह जरूरी है। यही काम आपको आगे अपने में सुधार के लिए भी प्रेरित करेगा।

13.  दूसरों की मदद करें
कई बार हमारा Confidence इतना Low होता है कि हम सिर्फ अपने बारे में ही सोचते रहते है और डरते रहते है। हम दूसरे लोगो पर ध्यान देना ही बंद कर देते है यदि आप ऐसा करते है तो रूकिए। अपने आसपास देखिये, जरूरतमंदो की जिस भी तरीके से मदद कर सकते है करे, दुनिया से डरे नहीं बल्कि दुनिया का एक हिस्सा बने। तब आप वास्तव में जानोगे की Confidence क्या होता है और आप क्या कर सकते हो।

14.  नया सीखते रहें
यदि आपको वर्तमान परिस्थिति जटिल लगे तो उसे नए तरीके से सीखने का प्रयास करना चाहिए। कुछ नया सीखने से आपका आत्मविश्वास तथा उत्साह बढ़ेगा तथा आपको इस बात का एहसास होता रहेगा कि मैं कुछ अलग व नया जानता हूं। इससे आपका काम कम समय में बेहतर तरीके से होगा।

15.  व्यक्तित्व को निखारिए
हमेशा अपने व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देते रहें तथा हमेशा अपना व्यक्तित्व आकर्षक बनाए रखिए। बॉडी लैंग्वेज और कम्युनिकेशन स्किल को सुधारें। संकीर्ण मनोवृत्ति का न बनें। स्वयं को नई सूचनाओं से अपडेट रखें तथा आसपास के परिवेश से भी तालमेल बैठाए रखें। इस प्रकार की चंद बातों को आजमाकर आप अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं तथा जीवन में नित नई उन्नति कर सकते हैं तथा जीवन में नित नई उन्नति कर सकते हैं। तो आप भी आज से जुट जाइए अपना आत्मविश्वास बढ़ाने व तरक्की करने में।

16.  जिम्मेदार बनें
आप चाहे स्कूल में पढ़ते हो या फिर जॉब करते हो। आप धीरे-धीरे छोटी – छोटी जिम्मेदारियों को लेना शुरू कर दें और उस जिम्मेदारी को पूरे जोश के साथ करें। जैसे आज में दो घंटे ज्यादा पढ़ सकता हूं या ऑफिस में किसी कठिन काम को करने के लिए अपना मन बनाएं। ऐसा करने से आपके अंदर आत्मविश्वास आने लगेगा।

17.  आखों में आंखे डालकर बात करना सीखें
आत्मविश्वास के लिए यह जरूरी है कि आप आंखों में आंखें डालकर बात करें। इससे एक तो आपके अंदर का डर खत्म होगा दूसरा आपको अपने ऊपर भरोसा करना आएगा। और इससे सामने वाले को भी लगता है कि आप उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुन रहें जिससे उस व्यक्ति के मन में आपकी एक अच्छी छवि का निर्माण होता है।

18.  स्वयं पर गौरव कीजिए
आपको केवल अपनी प्रतिभाओं और कुशलताओं पर गौरव ही नहीं करना चाहिए, बल्कि उन चीजों के बारे में सोचना भी चाहिए जो आपके व्यक्तित्व को महान बनाती हैं। यह आपकी हास्य भावना हो सकती है, आपकी करूणा, आपकी सुनने की कुशलता, या तनाव को सहन करने की आपकी क्षमता। आप यह नहीं भी सोच सकते हैं कि आपके पास कोई ऐसी चीज है जो सराहे जाने योग्य है, परंतु यदि आप गहराई से खोजें, तो आपको पता चलेगा कि आपके पास बहुत से सराहनीय गुण हैं।

Comments

Popular posts from this blog

20 best smile quotes in hindi and english

What is self awareness in hindi आत्म जागरूकता क्या है? आत्म जागरूक कैसे बने

{TOP} 50+ dhansu boys attitude status in hindi, badmash boy attitude status in hindi