कामयाब बनाने वाली 7 खूबियां

नमस्कार दोस्तों आज हर व्यक्ति अपने - अपने कार्य क्षेत्र में कामयाबी की ऊंचाइयों को छूना चाहता है, लेकिन कुछ लोग मेहनत करने के बाद भी नाकामयाब हो जाते हैं। वे कई बातों को नजरअंदाज करते हैं, जो बातें कामयाबी के लिए बेहद जरूरी होती है आज हम उन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए सफल व्यक्ति क और कामयाबी की ओर ले जाने वाले कुछ विशेष खूबियों के बारे में जानेंगे।
अगर आप भी कामयाब होना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कामयाब बनाने वाले 7 खूबियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी अपने जीवन में कामयाब हो सकते हैं।

 

1.इच्छा(Desire)

2.प्रतिबद्धता(Commitment)

3. जिम्मेदारी(Responsibility)

4. कठोर परिश्रम(Hard Work) 

5. सकारात्मक सोच(Positive Thinking)

6. लक्ष्य(Goal)

7. अनुशासन(Descipline)


 

                        1.इच्छा (Desire)

  इच्छा इंसान की सबसे बड़ी शक्ति होती है इंसान जिन चीजों को सोच सकता है या जिन पर यकीन कर सकता है उन्हें हासिल भी कर सकता है। सफल होने की प्रेरणा कामयाबी को हासिल करने की गहरी इच्छा से जन्म लेती हैं। आप सोच को कंट्रोल कर सकते हैं पर इच्छाओं को नही, इच्छाओं के बदलते ही सोच बदल जाती हैं। जिस तरह आग की लपटें अधिक गर्मी नहीं दे सकती उसी तरह छोटी इच्छाएं बड़े नतीजे नहीं दे सकती इसीलिए जितने बड़ी इच्छाएं होंगी सफलता उतनी ही बड़ी होगी।

अनुभव पर अच्छी बातें, EXPERIENCE QUOTES IN HINDI

 

2. प्रतिबद्धता(Commitment)

समृद्धि और सफलता हमारे विचारों और फैसलों का नतीजा होती हैं। आप कामयाबी ना तो किनारे खड़े रहकर पा सकते हैं, और ना ही धारा के साथ बहकर कुछ लोग कभी कोशिश नहीं करते क्योंकि उन्हें हारने का डर होता है। सफलता इत्तेफाक से नहीं मिलती यह हमारे नजरिए का नतीजा होती हैं सफलता का मतलब सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि उपलब्धि हासिल करने का एहसास है। हमें याद रखना चाहिए की असफल हो जाना कोई अपराध नहीं है,पर कोशिश ना करना यकीनन अपराध है। किसी व्यक्ति का जीवन उसके बेहतर काम करने की कमिटमेंट पर निर्भर करता है।

 

                   3. जिम्मेदारी (Responsibility)

 जिम्मेदारी जब हमारी दिली इच्छा बन जाती हैं। तो उससे संतोष और खुशी मिलती हैं। चरित्रवान लोग जिम्मेदारियों को कबूल करते हैं। वे फैसले लेते हैं। और अपनी तकदीर खुद सवारते हैं। ज्यादातर लोग बिना कोई जिम्मेदारी लिए अपनी जिंदगी बिना वजह गुजारना पसंद करते हैं वह कुछ कर गुजरने के बजाए जिंदगी इस इंतजार में बिताते हैं कि कुछ होगा। जब हालात बिगड़ जाते हैं तो लोग एक दूसरे पर इल्जाम लगाने लगते हैं। आपके साथ कुछ अच्छा हो या बुरा उसके जिम्मेदार आप खुद हैं। दूसरों पर इल्जाम लगाने के बजाय हमें अपनी गलती कुबूल करनी चाहिए। जिम्मेदार लोग अपनी गलतियों को कबूल करते हैं, और उन से सीखते हैं।

 

                      4. कठोर परिश्रम ( Hard Work)

कठोर परिश्रम अपने आप में कामयाबी की शुरुआत भी है, और अंत भी। इंसान जितना कठोर परिश्रम करता है, खुद को उतना ही बेहतर महसूस करता है। कामयाबी इत्तेफाक से मिलने वाली चीज नहीं है इसे पाने के लिए तैयारी और कठोर परिश्रम की जरूरत होती है। ज्यादातर लोग जीतना तो चाहते हैं लेकिन जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और वक्त नहीं लगाना चाहते है। कड़ी मेहनत के बिना कामयाबी मिलना नामुमकिन है। जीतने वालों को अपनी कामयाबी कोई बड़ी बात नहीं लगती, क्योंकि उन्होंने उसके लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की होती है लोग कई बार यह सोचकर आगे बढ़ते हैं कि किस्मत उनका साथ देगी लेकिन किस्मत भी उन्हीं का साथ देती हैं जो कठोर परिश्रम करते हैं।

11 आदतें जो आपकी खुशियों को ब्लॉक करती हैं

              5. सकारात्मक सोच ( Positive Thinking)

  हमारे मन में दो तरह के विचार आते हैं। सकारात्मक और नकारात्मक। सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति किसी भी काम को देखकर कहेगा कि कठिन है, पर मुमकिन है लेकिन नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति उसी काम को देखकर कहेगा कि मुमकिन है, पर कठिन है। ये जो सिचुएशन है अच्छी नहीं है, अगर आप अपना नजरिया बदल कर उसी सिचुएशन को एकदम नेगेटिविटी के बिना देखें तो आपको मालूम पड़ेगा कि सिचुएशन इतनी बुरी नहीं है। जिस तरह आप सिचुएशन के बारे में सोचते हैं, वह सिचुएशन आपको वैसे ही दिखाई देती हैं। इसलिए जरूरी है कि आपका नजरिया कैसा है। कठिनाइयां तो सभी के जीवन में आती   हैं, लेकिन अगर आप कामयाब होना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

                          6. लक्ष्य(Goal)

   लक्ष्य हमारे जीवन को अर्थ देते हैं यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता है। लक्ष्य बनाकर काम करने वाला इंसान जिंदगी के हर मोड़ पर सफलता को प्राप्त कर लेता है। अगर आप अपना निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं, तो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। बिना कर्म के लक्ष्य खोखले सपने की तरह है।कर्म ही सपने को लक्ष्य में बदलता है जीवन के रास्ते पर चलते हुए अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर लगाए अगर हम अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं लगाएंगे तो अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे जीवन की सबसे बड़ी घटना यह नहीं है कि आप लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएं बल्कि घटना तो यह है, कि आपके पास पहुंचने के लिए कोई लक्ष्य ही नहीं था है।

सही और गलत पर सर्वश्रेष्ठ विचार TRUE QUOTES IN HINDI

 

                           7. अनुशासन (Discipline)

अनुशासन एक महत्वपूर्ण साधन है। अनुशासित व्यक्ति ही जीवन के लक्ष्य प्राप्त कर कामयाबी हासिल कर पाता है। हर एक मनुष्य के जीवन में अनुशासन का होना बहुत ही आवश्यक है। अनुशासन और अभ्यास से ही आत्मविश्वास पैदा होता है अनुशासन ही हमारे मन को नियम के साथ चलाने के लिए तैयार करता है। अनुशासन का हर किसी के जीवन में बेहद महत्व है अगर आपने अनुशासन को अपने जीवन में उतार लिया तो आपको सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप आना चाहते हैं। अनुशासन कामयाबी की सीढ़ी है। अनुशासन किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व में एक अपवाद आयाम जोड़ने में मदद करता है। अनुशासन का कोई विकल्प नहीं होता है।

 

कामयाब व्यक्ति की आदतें, Good Habits Of Successful People In Hindi, कामयाब होने के मूलमंत्र, अच्छी आदतें जो हमें अपनाना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

20 best smile quotes in hindi and english

What is self awareness in hindi आत्म जागरूकता क्या है? आत्म जागरूक कैसे बने

{TOP} 50+ dhansu boys attitude status in hindi, badmash boy attitude status in hindi