कम समय में जिंदगी को बेहतर बनाने के 7 Practical तरीके

 

कम समय में जिंदगी को बेहतर बनाने के 7 Practical तरीके

यह पोस्ट आपको ज्ञान देने के लिए नहीं है।

सच कहूं तो ज्ञान की कमी किसी के पास नहीं है। हमें पता है कि मोबाइल कम चलाना चाहिए, समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, पैसे बचाने चाहिए, शरीर का ध्यान रखना चाहिए और कुछ नया सीखते रहना चाहिए।

लेकिन क्या सिर्फ इतना जान लेने से हमारी जिंदगी बदल जाती है?

शायद नहीं।

क्योंकि हममें से ज्यादातर लोग जानते बहुत कुछ हैं, लेकिन करते बहुत कम हैं। और कई बार तो हमें यह भी पता होता है कि हमारी परेशानी कहां है, फिर भी हम उसे बदलने के लिए पहला कदम नहीं उठा पाते।

कम समय में जिंदगी को बेहतर बनाने के 7 Practical तरीके


इसलिए आज मैं आपको कोई बड़ी बात नहीं बताऊंगा।

बस इतना कहूंगा कि आज 10 मिनट अपने बारे में सोचकर देखिए।

आपको खुद अपने अंदर ऐसी कई चीजें दिखाई दे जाएंगी जिन्हें थोड़ा बदलकर जिंदगी को बेहतर किया जा सकता है।


1. सबसे पहले यह देखिए कि आपकी जिंदगी में ऐसी कौन-सी चीज है जो आपको अंदर से परेशान करती है

हर किसी के जीवन में कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में वह बार-बार सोचता है।

किसी को पैसों की चिंता रहती है, किसी को काम की, किसी को अपने रिश्तों की, किसी को यह लगता है कि वह अपनी क्षमता के हिसाब से आगे नहीं बढ़ पा रहा और किसी को बस यह समझ नहीं आता कि दिनभर व्यस्त रहने के बाद भी आखिर हासिल क्या हुआ।

हम अक्सर इन बातों से बचते रहते हैं।

लेकिन एक दिन 10 मिनट बैठकर खुद से पूछिए—मुझे वास्तव में परेशान क्या कर रहा है?”

हो सकता है जवाब बहुत बड़ा न हो।

शायद आप अपना खर्च नहीं संभाल पा रहे हैं। शायद कोई जरूरी काम महीनों से टाल रहे हैं। शायद फोन जरूरत से ज्यादा चला रहे हैं।

जब समस्या का नाम पता चल जाता है, तो उससे निपटने का रास्ता भी थोड़ा साफ दिखाई देने लगता है।

अपने आप से पूछिए:मेरी जिंदगी में अभी सबसे ज्यादा परेशानी किस छोटी चीज से है?”

2. अपने लिए ऐसा छोटा नियम बनाइए जिसे निभाना मुश्किल न हो

हम नियम भी अक्सर ऐसे बनाते हैं जिन्हें निभाना मुश्किल होता है—सोमवार से रोज सुबह 5 बजे उठेंगे, दो घंटे पढ़ेंगे, मोबाइल बिल्कुल नहीं चलाएंगे, हर दिन एक घंटा exercise करेंगे। फिर चार दिन बाद नियम टूट जाता है और हमें लगता है कि हममें discipline ही नहीं है।

एक बार उल्टा करके देखिए। ऐसा छोटा नियम बनाइए जिसे निभाने के लिए आपको खुद से ज्यादा लड़ना न पड़े—सुबह उठकर 10 मिनट मोबाइल नहीं, रात को 5 मिनट अगले दिन के बारे में सोचना या रोज सिर्फ 10 मिनट पढ़ना। शायद आपको लगे कि इतनी छोटी चीज से क्या होगा? लेकिन जब आप खुद से किया हुआ छोटा वादा लगातार निभाते हैं, तो धीरे-धीरे अपने बारे में आपकी राय बदलने लगती है।

आत्मविश्वास हमेशा बड़ी सफलता से नहीं आता। कभी-कभी खुद से किया हुआ छोटा वादा निभाने से भी आता है।

सोचिए:मैं कौन-सा छोटा नियम है जिसे बिना ज्यादा मुश्किल के निभा सकता हूं?”

3. हर दिन थोड़ा समय यह सोचने में लगाइए कि आप आखिर कर क्या रहे हैं

दिनभर काम करते रहना और सही दिशा में आगे बढ़ना एक ही बात नहीं है। कई बार सुबह से शाम तक बहुत कुछ करने के बाद भी रात को लगता है कि आज का दिन पता नहीं कहां चला गया।

इसलिए कभी-कभी सिर्फ 10 मिनट बैठकर अपने दिन को पीछे से देखिए—सुबह से अब तक मैंने क्या किया, सबसे ज्यादा समय कहां गया, क्या वह जरूरी था और कहां मैंने अपना समय खुद बर्बाद किया? हो सकता है इन सवालों के जवाब थोड़े uncomfortable हों, लेकिन अगर आपको पता ही नहीं कि आपका समय जा कहां रहा है, तो आप उसे बचाएंगे कैसे?

देखिए:आज मेरे दिन का सबसे ज्यादा समय आखिर गया कहां?”

4. अपने जीवन में एक ऐसी चीज कम कीजिए जिसकी जरूरत शायद आपको उतनी नहीं है

हम जिंदगी को बेहतर करने की बात करते हैं तो हमेशा कुछ जोड़ना चाहते हैं—नई किताब, नई skill, नई आदत, नया course। लेकिन कभी-कभी सुधार कुछ जोड़ने से नहीं, कुछ कम करने से आता है। हो सकता है आप जरूरत से ज्यादा फोन चला रहे हों, हर छोटी बात पर बहस करते हों, बिना जरूरत खरीदारी करते हों या दूसरों की जिंदगी देखकर अपनी जिंदगी से परेशान होते हों।

इनमें से सिर्फ एक चीज पहचानिए और उसे थोड़ा कम करके देखिए। पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा कम। कभी-कभी जिंदगी में जगह बनाने के लिए कुछ नया जोड़ने की नहीं, पुराना थोड़ा हटाने की जरूरत होती है।

ईमानदारी से पूछिए:मेरी जिंदगी में ऐसी कौन-सी चीज है जिसे कम करने से मुझे राहत मिलेगी?”

5. किसी ऐसी चीज को आज ही पूरा कर दीजिए जिसे आप बहुत दिनों से टाल रहे हैं

आपके दिमाग में ऐसी कोई न कोई चीज जरूर होगी।

कोई फोन करना है।

किसी से बात करनी है।

कोई हिसाब करना है।

कोई document बनाना है।

कोई छोटा काम शुरू करना है।

काम छोटा है, लेकिन पता नहीं क्यों कई दिनों से पड़ा हुआ है।

आज उसे पूरा कर दीजिए।

हो सकता है काम खत्म होने के बाद आपको लगे—इतने दिन से मैं इसे टाल क्यों रहा था?”

यही छोटी-छोटी अधूरी चीजें हमारे दिमाग में जगह घेरती रहती हैं।

एक-एक करके इन्हें खत्म करना भी जिंदगी को थोड़ा हल्का करना है।

आज ही देखिए:मैं कौन-सा काम कई दिनों से बिना वजह टाल रहा हूं?”

6. किसी दूसरे से अपनी जिंदगी की तुलना करने से पहले अपनी पिछली जिंदगी देखिए

यह बात सुनने में सामान्य लग सकती है, लेकिन एक बार सच में करके देखिए।

आप किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं जिसके पास आपसे ज्यादा पैसा है, अच्छी गाड़ी है, बड़ा घर है या वह आपसे ज्यादा सफल दिखाई देता है।

फिर अपनी जिंदगी छोटी लगने लगती है।

लेकिन आपको उसकी पूरी जिंदगी नहीं दिखाई देती।

आप सिर्फ उसका दिखाई देने वाला हिस्सा देख रहे हैं।

इसलिए कभी-कभी दूसरों से तुलना करने के बजाय खुद से पूछिए—

मैं छह महीने पहले जहां था, क्या आज उससे थोड़ा आगे हूं?”

अगर जवाब हां है, तो शायद आप उतने पीछे नहीं हैं जितना आपको लग रहा था।

अपने आप से पूछिए:मैं दूसरों से तुलना कर रहा हूं या कल वाले खुद से?”

7. इस पोस्ट को पढ़कर बस एक काम कर दीजिए

अब सबसे जरूरी बात।

इस पोस्ट को पढ़कर अगर आप नीचे जाकर दूसरी पोस्ट पढ़ने लगे, फिर कोई Reel देखने लगे और शाम तक इस पोस्ट की सारी बातें भूल गए, तो मेरी मेहनत भी बेकार और आपका समय भी।

मैं चाहता हूं कि आप इनमें से कोई एक बात चुनें।

सिर्फ एक।

बहुत बड़ा बदलाव मत कीजिए।

आज रात 10 मिनट बैठकर अपने बारे में सोचिए।

कागज पर लिखिए—मेरी जिंदगी में ऐसी कौन-सी एक चीज है जिसे मैं थोड़ा बेहतर कर सकता हूं?”

फिर उसके लिए एक छोटा नियम बना दीजिए।

बस।

हो सकता है वह नियम इतना छोटा हो कि आपको खुद लगे कि इससे क्या बदल जाएगा।

लेकिन शुरुआत हमेशा बड़ी हो, यह जरूरी नहीं है।

जरूरी यह है कि शुरुआत सच में हो।

सबसे जरूरी:इस पोस्ट की कौन-सी एक बात मैं आज सच में करके देख सकता हूं?”

आखिर में बस एक बात

हम किताबें पढ़ते हैं, वीडियो देखते हैं, अच्छी बातें सुनते हैं और फिर अगले दिन अपनी पुरानी जिंदगी में वापस चले जाते हैं।

शायद हमारी समस्या ज्ञान की नहीं है।

शायद हमारी समस्या यह है कि हम अपने ज्ञान को अपनी जिंदगी तक पहुंचने ही नहीं देते।

इसलिए आज कुछ नया जानने की कोशिश मत कीजिए।

जो पहले से जानते हैं, उसमें से सिर्फ एक बात करके देखिए।

10 मिनट अपने बारे में सोचिए।

एक छोटी कमी पहचानिए।

एक छोटा नियम बनाइए।

और फिर कुछ दिनों तक उसे निभाकर देखिए।

हो सकता है आपकी जिंदगी में तुरंत कोई बड़ा बदलाव न आए।

लेकिन अगर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपने सच में अपने लिए एक छोटी शुरुआत कर दी, तो मेरे इस ब्लॉग पर लिखने की मेहनत सफल हो जाएगी।

क्योंकि मेरा उद्देश्य आपको यह बताना नहीं है कि जिंदगी कैसे जीनी चाहिए।

मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि कभी-कभी आप कुछ मिनट रुककर अपनी जिंदगी को खुद देख सकें।

 

जीवन के 8 गहरे सच जो हर किसी को समझने चाहिए





  • जिंदगी को बेहतर बनाने के तरीके
  • जीवन में बदलाव कैसे लाएं
  • छोटी शुरुआत का महत्व
  • खुद में बदलाव कैसे लाएं
  • practical life tips in Hindi
  • जीवन को बेहतर बनाने के उपाय
  • आत्मविश्वास और अनुशासन
  • समय का सही उपयोग
  • Comments

    Popular posts from this blog

    युवा जोश शायरी

    20 best smile quotes in hindi and english

    43 true mom status in hindi मां स्टेटस