ह्रदय की सेहत का भी रखें ख्याल

  संतुलित जीवन जियें, ह्रदय की बीमारियों से दूर रहें


ह्रदय रोग पूरे विश्व में आज एक गंभीर समस्या हैं। हर साल विश्व ह्रदय दिवस के माध्यम से पूरे विश्व के लोगों मे इसके बारे मे जागरूकता फैलाई जाती है।
एक अनुमान के अनुसार भारत मे 10.2 करोड़ लोग दिल के
मरीज हैं। पूरी दुनिया मे 1.73 करोड़ लोग हर वर्ष इस बीमारी के शिकार होकर मर जाते हैं। यदि हालातों पर काबू नहीं किया गया तो 2020 तक हर तीसरे व्यक्ति की मौत ह्रदय रोग से होगी। माना जाता है कि उच्च रक्त चाप, मधुमेह का सही नियंत्रण न करने वालें लोगो को जल्द ह्रदयघात होने की आशंका होती है। इसलिए इससे बचाव के लिए काफी कुछ परहेज रखने की जरूरत है। (विश्व ह्रदय दिवस 29 सितम्बर को मनाया जाता है।)
   

   इसे भी पढ़े      
           हंसने के फायदे BENIFIT OF SMILE 
                 ह्रदय की सेहत
आज हमारे जीवन का आधे से भी ज्यादा समय हमारे कार्यस्थल और ऑफिस मे बीतता है। ऐसे मे हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अपनी कार्यप्रणाली के अनुरूप ह्रदय की सेहत कैसे दुरूस्त रहे। ह्रदय को स्वास्थय रखने के लिए निम्न बातों को अपनाना चाहिए -
  1. प्रत्येक व्यक्ति को थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालना चाहिए।
  2. प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम करना ह्रदय के लिए अच्छा होता है।
  3. यदि समय की कमी है तो आप तेज कदमों से टहल भी सकते हैं।
  4. सेहत के अनुरूप ही खान-पान तथा आहार लेना चाहिए।
  5. नमक की कम मात्रा का सेवन करें।
  6. भोजन मे कम वसा वाले आहार ग्रहण करना चाहिए।
  7. ताजी सब्जियां और फल अधिक मात्रा में लें।
  8. अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या मे समय पर नाश्ता और समय पर लंच करें।
  9. तम्बाकू जैसे पदार्थों से हमेशा दूरी बनाएँ रखें।
  10. घंटो एक ही स्थिती मे बैठना ह्रदय के लिए हानिकारक हो सकता है।
  11. आज की भागदौड़ वाली जीवन शैली मे तनाव भी बढ़ गया है। इससे पूरी तरह बचना तो मुश्किल है, लेकिन जहां तक संभव हो इससे दूरी बनाए रखनी चाहिए।
  12. साइकिल चलाना, नियमित रूप से टहलना औऱ तैरना, ये काम अवश्य करने चाहिए।
  13. रोजाना 30 मिनट योग और ध्यान करने की प्रक्रिया को अपनाना चाहिए।
  14. धूम्रपान बिल्कुल भी नहीं करें, यह दिल के लिए बहुत ही खतरनाक है।
  15. ऐसे खाध् तेल का चयन करें, जिसमे शून्य ट्रान्स फैटी एसिड्स हों।
  16. नींद दिल को स्वास्थय रखने के लिए जरूरी है। रोजाना 7 घंटे की नींद लें।
  17. गर्मियों मे प्रतिदिन आठ से दस गिलास पानी जरूर पियें।



Comments

Popular posts from this blog

20 best smile quotes in hindi and english

What is self awareness in hindi आत्म जागरूकता क्या है? आत्म जागरूक कैसे बने

{TOP} 50+ dhansu boys attitude status in hindi, badmash boy attitude status in hindi