सावरी सूरत पे मोहन भजन

     सावरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया---2
    दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया---2

      एक तो तेरे नैन तिरछे दूसरा काजल लगा
     तीसरा नजरे मिलाना दिल दीवाना हो गया---2

      एक तो तेरे होंठ पतले दूसरा लाली लगी
     तीसरा तेरा मुस्कुराना दिल दीवाना हो गया---2

       एक तो तेरे पाँव नाजुक दूसरा पायल बंधी
     तीसरा घुंघरु बजाना दिल दीवाना हो गया---2

      एक तो तेरे साथ राधा दूसरा रुकमणी खड़ी
    तीसरा मीरा का आना दिल दीवाना हो गया---2

     एक तो तेरे भोग छप्पन दूसरा माखन लगा
   तीसरा चोरी का खाना दिल दीवाना हो गया---2

     सावरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया 

             
                                   

Comments

Popular posts from this blog

युवा जोश शायरी

20 best smile quotes in hindi and english

15 best leadership quotes in hindi and english