महान दार्शनिक कन्फ्यूशियस अनमोल वचन, Confucius quotes in hindi
Confucius Quotes in hindi - कन्फ्यूशियस का जन्म ईसा मसीह के जन्म से करीब 550 वर्ष पहले चीन के शानदोंग प्रदेश में हुआ था। बचपन में ही उनके पिता की मृत्यु हो गई। 53 वर्ष की उम्र में लू राज्य में एक शहर के वे शासनकर्ता तथा बाद में वे मंत्री पद पर नियुक्त हुए। मंत्री होने के नाते इन्होने दंड के बदले मनुष्य के चरित्र सुधार पर बल दिया। कन्फ्यूशियस ने अपने शिष्यों को सत्य, प्रेम और न्याय का संदेश दिया। वे सदाचार पर अधिक बल देते थे। कन्फ्यूशियस एक सुधारक थे, धर्म प्रचारक नहीं। उन्होने ईश्वर के बारे में कोई उपदेश नहीं दिया, परन्तु फिर भी बाद में लोग उन्हें धार्मिक गुरू मानने लगे। तो चलिए पढ़ते है चीन के महान दार्शनिक, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के अनमोल वचन कन्फ्यूशियस के अनमोल वचन Quotes #1 महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है। Confucius Quotes #2 मैं सुनता हूं और भूल जाता हूं, मैं देखता हूं और याद रखता हूं, मैं करता हूं और समझ जाता हूं। Confucius Quotes #3 हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे देख नहीं पाता। Confucius ...