Posts

रावण और अंगद संवाद: जीवित शव के 14 प्रकार

Image
रावण और अंगद संवाद: रामचरितमानस में बताए गए जीवित शव के 14 प्रकार श्रीरामचरितमानस के लंकाकांड में भगवान श्रीराम की ओर से  अंगद और रावण का संवाद आता है। अंगद रावण को समझाते हुए कहते हैं कि केवल साँस लेना ही जीवन नहीं है। यदि मनुष्य अपने विवेक , सदाचार , भक्ति और मानवता को खो दे , तो वह जीवित होते हुए भी मृतक के समान हो जाता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने ऐसे चौदह प्रकार के मनुष्यों का वर्णन किया है , जिन्हें “ जीवत शव” , अर्थात् जीवित लाश के समान कहा गया है। यह बात किसी व्यक्ति का अपमान करने के लिए नहीं , बल्कि आत्मचिंतन और सुधार के लिए कही गई है। यह चौपाई श्रीरामचरितमानस के लंकाकांड में आती है। कौल कामबस कृपिन बिमूढ़ा। अति दरिद्र अजसी अति बूढ़ा।। सदा रोगबस संतत क्रोधी। बिष्नु बिमुख श्रुति संत बिरोधी।। तनु पोषक निंदक अघखानी। जीवत शव सम चौदह प्रानी।। स्रोत: श्रीरामचरितमानस , लंकाकांड , दोहा 31 के अंतर्गत चौपाई। 1.   कौल — गलत मार्ग पर चलने वाला यहाँ कौल शब्द का अर्थ ऐसे व्यक्ति से लिया जाता है जो अनुचित या वाममार्गी आचरण में लगा हो। जो व्यक्ति सत्य , धर्म और सदाचार...

जीवन के 8 गहरे सच जो हर किसी को समझने चाहिए

Image
  जीवन के गहरे सच जो हर किसी को समझने चाहिए हर इंसान अपनी ज़िंदगी में संघर्ष करता है , सपने देखता है , गिरता है , उठता है और फिर से आगे बढ़ता है। लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जो जीवन के असली नियमों को समझ पाते हैं। कुछ बातें ऐसी होती हैं , जो अगर हमें पहले ही समझ आ जाएँ , तो हम कई तकलीफों से बच सकते हैं और जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। ये सच कड़वे हो सकते हैं, लेकिन इन्हें स्वीकार करना ही असली समझदारी है। जो इन बातों को अपनाता है, वो अपनी जिंदगी की दिशा खुद तय करता है- बिना दूसरों की राय से भटकने के, बिना बेवजह परेशान हुए। आज हम उन्हीं गहरे और सच्चे नियमों के बारे में बात करेंगे , जिन्हें अपनाने के बाद ज़िंदगी पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुलझी हुई लगने लगेगी। 1 . बदलाव ही जीवन का नियम है – जो रुक गया , वो खत्म हो गया बदलाव से डरना इंसानी फितरत है। हम हमेशा उसी जोन में रहना चाहते हैं जहाँ हमें आराम मिले, लेकिन यही सबसे बड़ा जाल है। जो चीजें समय के साथ नहीं बदलती वो खत्म हो जाती हैं- चाहे वो बिजनेस हो, रिश्ते हों या खुद की सोच। इसलिए लाइफ में जो भी नया सीख सकते हो...

कामयाब बनाने वाली 7 खूबियां

Image
नमस्कार दोस्तों आज हर व्यक्ति अपने - अपने कार्य क्षेत्र में कामयाबी की ऊंचाइयों को छूना चाहता है, लेकिन कुछ लोग मेहनत करने के बाद भी नाकामयाब हो जाते हैं। वे कई बातों को नजरअंदाज करते हैं, जो बातें कामयाबी के लिए बेहद जरूरी होती है आज हम उन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए सफल व्यक्ति क और कामयाबी की ओर ले जाने वाले कुछ विशेष खूबियों के बारे में जानेंगे। अगर आप भी कामयाब होना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कामयाब बनाने वाले 7 खूबियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी अपने जीवन में कामयाब हो सकते हैं।   1. इच्छा( Desire) 2. प्रतिबद्धता( Commitment) 3. जिम्मेदारी( Responsibility) 4. कठोर परिश्रम( Hard Work)  5. सकारात्मक सोच( Positive Thinking) 6. लक्ष्य( Goal) 7. अनुशासन( Descipline)                           1. इच्छा ( Desire)   इच्छा इंसान की सबसे बड़ी शक्ति होती है इंसान जिन चीजों को सोच सकता है या जिन पर यकीन कर सकता है उन्हें हासिल भी कर सकता है। सफल होने की प्रेरणा कामयाबी...